कवियों ने बहु भाषाओं में सुनाई कविताएं
भास्कर न्यूज - मैहरे/हमीरपुर
साहित्य समाज को जोड़ता है। यह बात कवि सम्मेलन में बतौर मुख्यअतिथि ईश्वर दास दुखिया ने कही। उन्होंने कहा कि साहित्य कुम्हार की तरह है जो समाज को जो चाहे रूप दे सकता है।
कवियों ने बहु भाषाओं में कविताएं प्रस्तुत कर सबको लोटपोट किया। भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डीएलओ नेगी और जेआर धीमान ने बताया कि सम्मेलन में हमीरपुर और ऊना के कवि शामिल थे। इस मौके पर तारा दीवान, कमलेश शर्मा, रमेश चंद, डॉ. नलिनी, विधि चंद, होशियार चंद सहित कई कवि मौजूद थे।
उधर जाखू जंगल पब्लिक मॉडल हाई स्कूल में वार्षिक समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में पीएनबी मैनेजर सुभाष चंद ने स्कूल को वाटर फिल्टर दिया, साथ में गरीब बच्चे को गोद लेने की घोषणा की। जो लड़की 10वीं में प्रथम आएगी उसके नाम 5 हजार की एफडी करेंगे। इस मौके पर प्रिंसिपल त्रिलोक चंद, भीम सिंह रांगड़ा, मातवर सिंह भी मौजूद थे।