- Hindi News
- आईटी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए बनाएं नीति: यूनुस
आईटी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए बनाएं नीति: यूनुस
हमीरपुर - प्रदेश के विभिन्न विभागों में तैनात आईटी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए प्रदेश सरकार जल्द कोई ठोस नीति बनाए। तयह बात आईटी आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष यूनुस अख्तर ने जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कही। एनजीओ भवन में हुई बैठक में विभागों से 50 से ज्यादा कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। यूनुस ने कहा कि इस मामले को लेकर इस मामले को लेकर सब कर्मचारियों को साथ चलना होगा। ठोस नीति के साथ उनके वेतन वृद्धि के लिए भी सरकार को कदम उठाने होंगे। वर्तमान में 7-8 सालों से कार्यरत इन कर्मचारियों को 5500 रुपए वेतन मिल रहा है। इन्हें वार्षिक वेतन वृद्धि नहीं मिल रही है। इस वेतन में परिवार चलाना मुश्किल हो गया है।