पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लता को इलाज के लिए दी आर्थिक मदद

लता को इलाज के लिए दी आर्थिक मदद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमीरपुर - कोमा में गई बरोटा की लता देवी ((32)) के इलाज के लिए दानियों ने मदद की है। प्रभात सुधार सभा ने सीएमसी अस्पताल लुधियाना में जिंदगी और मौत से जूझ रही महिला को 13,500 रुपए की आर्थिक मदद की है। सभा के अध्यक्ष प्रकाशचंद सेन ने बताया कि संस्था की ओर से 2500 रुपए दिए गए हैं। बाकी पैसे अन्य दानियों ने दिए हैं। जिन लोगों ने मदद की है उनमें मुकेश कुमार, अमित ठाकुर, विशन दास, जीएन लखनपाल, नीरज भाटिया, किशोरी लाल, किशन कुमार, प्रेमदास, हरीश नंदा, प्रवीण शर्मा, राकेश पुरी, सुशील भाटिया, अनिल कुमार, गगन परमार, सुरेश चौधरी और पुरुषोत्तम ठाकुर शामिल हैं। एडीसी हिमांशु शेखर चौधरी ने भी रेडक्रॉस की ओर से 3000 रुपए की सहायता राशि दी है।