पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बलदेव धीमान की अध्यक्षता में, भाजपा की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हमीरपुर. भारतीय जनता पार्टी मंडल की बैठक मंडलाध्यक्ष बलदेव धीमान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेमकुमार धूमल भी मौजूद थे। लौह संग्रहण कार्यक्रम की समीक्षा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्यारेलाल शर्मा, रसील सिंह मनकोटिया ने कहा कि एक ऐतिहासिक रैली है और इस रैली से हर घर तक संदेश जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर घर-घर जा कर रैली का निमंत्रण तथा एक नोट-एक वोट लेकर अभियान शुरू करेगा। कहा कि नरेंद्र मोदी की रैली ऐतिहासिक हो, इसके लिए सभी कार्यकर्ता अपना सहयोग पार्टी को दें। इस मौके पर प्यारेलाल शर्मा, रसील सिंह मनकोटिया व जिला के महामंत्री विजयपाल सोहारू, हरीश शर्मा, राजेश गौतम, सुरेश सोनी, शहरी इकाई के अध्यक्ष कमलेश चंद एवं जिला मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय शर्मा भी मौजूद थे।





कांग्रेस में एकजुटता की कमी

भाजपा भी १६ फरवरी को सुजानपुर में नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली की तैयारी में जुटी