बोलेरो खाई में गिरी चालक की मौत
सोलन - कंडाघाट थाना के तहत वाकनाघाट के समीप सोमवार देर रात बोलेरो के खाई में गिर जाने से चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार रात्रि करीब पौने 12 बजे शिमला की ओर से आ रही एक बोलेरो साई ऑटोमोबाइल के समीप एक तीखे मोड पर अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में पंजाब के मोगा जिला के गांव भुल्लावालां खुर्द निवासी मजिंद्र सिंह की मौत हो गई। मजिंद्र सिंह अकेला ही गाड़ी में सवार था। थाना प्रभारी कंडाघाट
हरिभगत नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।