पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईईसी यूनिवर्सिटी में मैराथन कल

आईईसी यूनिवर्सिटी में मैराथन कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलन - जिला के बद्दी स्थित आईईसी यूनिवर्सिटी की ओर से 31 जनवरी को स्वास्थ्य व पर्यावरण पर जागरुकता मैराथन आयोजित किया जा रहा है। मैराथन का स्लोगन ‘भाग बद्दी भाग’ दिया गया है। मैराथन में यूनिवर्सिटी के छात्रों के अलावा सोलन, सिरमौर और शिमला के हर आयुवर्ग के लोग हिस्सा लेंगे। परिवहन एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले मंत्री जीएस बाली मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यूनिवर्सिटी के वीसी आरएल गुप्ता ने बताया कि मैराथन में पंजाबी गायक जसवीर सिंह जस्सी व सीने स्टार मनजोत सिंह और यशपाल मुख्य तौर पर भाग लेंगे।