नप ने किया अज्ञात शव का संस्कार
परवाणू - कालका-शिमला रेलवे लाइन पर ग्राम पंचायत जाबली के तहत कोटी रेलवे सुरंग में बीते रविवार को रेल से गिरकर मरने वाले अज्ञात युवक का नगर परिषद परवाणू ने अंतिम संस्कार कर दिया। गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस की शाम को कोटी सुरंग में चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई थी, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई।