- Hindi News
- पहाड़ों पर बारिश, बर्फबारी से शीतलहर जारी
पहाड़ों पर बारिश, बर्फबारी से शीतलहर जारी
शिमला - पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। शिमला में बुधवार सायं बर्फबारी हुई। इसके अलावा रोहतांग, लाहौल स्पीति, रिकांगपिओ समेत ऊंचाई वाले स्थानों पर दिन भर बर्फबारी होती रही। कुफरी और फागू में भी हल्की बर्फबारी हुई है। वहीं, निचले इलाकों में बारिश ने कड़ाके की ठंड कम नहीं होने दी। रुक रुक कर हो रही बारिश और बर्फबारी से पारा फिर लुढ़क गया है।