देश की उन्नति में बैंकर की भूमिका अहम
मंडी - पंजाब नेशनल बैंक के सौजन्य से गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक समारोह ‘एक शाम देश के नाम’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल प्रमुख एसडी श्रीवास्तव, मुख्यातिथि एसके शर्मा डीजीएम, एफ-जीएम ऑफिस शिमला एसके शर्मा, अध्यक्ष हिमाचल ग्रामीण बैंक उपस्थित थे। मुख्य अतिथि एसके शर्मा ने कहा की देश की उन्नति में बैंकर साथियों की भूमिका महत्वपूर्ण है और सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीमों को प्रभावी तौर पर लागू करके हम अपना किरदार ठीक ढंग से निभा सकते हैं। इस अवसर पर प्रतिभागियों में ओपी शर्मा, मुख्य प्रबंधक वेद शर्मा, प्रबंधक, जेश, अमित, तनुज सहित कई लोग मौजूद थे।