पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिमला में बनी आप की कार्यकारिणी फर्जी : देशराज

शिमला में बनी आप की कार्यकारिणी फर्जी : देशराज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी - आम आदमी पार्टी ने शिमला में गठित राज्य कार्यकारिणी को फर्जी करार देते हुए हिलोपा नेताओं द्वारा टिकटों की खबरें उड़ाने को पार्टी के साथ षड्यंत्र करार दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य देशराज शर्मा ने बताया कि जिन लोगों ने यह हरकत की है उनके खिलाफ पार्टी एफ.आईआर करके कानूनी कार्रवाई के साथ मानहानि का दावा करेगी। वह व अन्य जिलों के संयोजक दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी नेताओं के साथ 23 जनवरी तक बैठकों में व्यस्त थे। प्रदेश भर के समर्थक व कार्यकर्ता पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले इस तरह के षड्यंत्रकारी तत्वों से सावधान रहें और किसी भी जानकारी के लिए जिलों के कार्यालयों, राज्य कार्यालय मंडी, केंद्रीय कार्यालय या पार्टी राष्ट्रीय सचिव से बात कर सकते हैं। पार्टी संविधान के अनुसार स्टेट कमेटी गठित करने के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पर्यवेक्षकों के तौर पर मौजूद रहते हैं।