रोहडू हॉस्टल में फुटबॉल कोच की मांग
मंडी - मंडी फुटबॉल संघ के प्रह्यस सचिव राजीव कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा स्कूली स्तर पर फुटबॉल के खेल को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से शिमला जिला के रोहडू में वर्ष १९८५ में शिक्षा विभाग के माध्यम से स्पोट्र्स हॉस्टल खोला था। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से फुटबॉल खेल के आधुनिक तरीके सीखने के लिए शिक्षा प्राप्त करने आते हैं, लेकिन वर्तमान में हॉस्टल अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। हॉस्टल में फुटबॉल का कोच न होने से हॉस्टल में शिक्षा प्राप्त कर रहे सभी छात्र अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री व शिक्षा विभाग के अधिकारियों से रोहडू स्पोट्र्स हॉस्टल में फुटबाल कोच रखने की मांग की है।