पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भ्रष्टाचार पर कांग्रेस को घेरेगी भाजपा: बिंदल

भ्रष्टाचार पर कांग्रेस को घेरेगी भाजपा: बिंदल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पांवटा साहिब
शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी व नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा प्रदेश की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को घेरेगी। वह शिलाई विधानसभा क्षेत्र के सतौन में एक नोट कमल पर वोट कार्यक्रम के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार का एक साल भाजपा नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने में बीत गया। प्रदेश में विकास के काम नहीं हो रहे है। इस समय देश व प्रदेश की जनता केंद्र व प्रदेश की कांग्रेस सरकार से मुक्ति चाहती है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के लिए आगे आए। भ्रष्ट व निकम्मी सरकार के काले कारनामे जनता के बीच ले जाएं। उन्हेांने कहा कि सिरमौर जिले में लौह संकलन का काम बहुत ज्यादा सफल हो चुका है। उन्होंने कहा कि सभी मंडलों में बूथ पालक व बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति 15 फरवरी तक कर ली जाएं। इस मौके पर पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप ने कहा कि इस समय पूरे देश में मोदी की लहर चल रही है। लोग मोदी को प्रधानमंत्री देखना चाहते है।
इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलदेव भंडारी, जिला उपाध्यक्ष नरेश खापड़ा, विनोज शर्मा, रामेश्वर शर्मा, दलीप तोमर, मायाराम चौहान, शोभाराम, गंगाराम, बलजीत नागरा, रविंद्र ठाकुर व शिव सिंह असवाल आदि उपस्थित थे।