पत्र लिखकर जांच की मांग की
बेरमो - राजद बेरमो प्रखंड अध्यक्ष मो सरफुद्दीन ने सीसीएल सीएमडी को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने बीएंडके प्रक्षेत्र के बोकारो कोलियरी व खासमहल परियोजना के असैनिक विभाग एवं ईएंडएम द्वारा कराए गए कार्यों की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने लिखा है कि दोनों परियोजना में उक्त विभाग में २००८ से बड़े पैमाने पर लूट-खसोट हो रहा है। उन्होंने उक्त मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।