- Hindi News
- पूंजीवादी व्यवस्था को देना होगा मुंहतोड़ जवाब : बच्चा सिंह
पूंजीवादी व्यवस्था को देना होगा मुंहतोड़ जवाब : बच्चा सिंह
: मासस बोकारो थर्मल शाखा का 7 वां वार्षिक सम्मेलन संपन्न
: सार्वजनिक प्रतिष्ठानों को कौड़ी के भाव बेच रही है सरकार: बच्चा सिंह
भास्कर न्यूज - बोकारो थर्मल
बोकारो थर्मल स्थित सत्यनारायण भट्टाचार्य हॉल बोकारो क्लब में मजदूर संगठन समिति का 7वां एक दिवसीय वार्षिक सम्मेलन हुआ। इसका उद्घाटन समिति के महामंत्री बच्चा सिंह ने किया। इसकी अध्यक्षता अजीत राय, रज्जाक अंसारी, शोभा देवी व सारो देवी की अध्यक्ष मंडली ने की। मुख्य अतिथि महामंत्री बच्चा सिंह ने कहा कि मजदूर व किसानों के उपर चौतरफा हमला व शोषण हो रहा है। काल माक्र्स के बताए रास्ते पर चलने से ही शोषण मुक्त समाज की स्थापना संभव है। उदारीकरण, निजीकरण, भूमंडलीकरण के तहत विश्व व्यापार संगठन अमेरका के इशारे पर भारत के जल, जंगल, जमीन, खनिज संपदा पर कब्जा करने पर आमदा है। जिसका मुंहतोड़ जवाब सभी मजदूर किसान व बेरोजगारों को एकजुट होकर देना होगा। तभी पूंजीवादी व्यवस्था व नीतियों से मुक्ति मिलेगी और विस्थापित बेरोजगारों का पलायन रुकेगा। उन्होंने समिति के साथ मिलकर आंदोलन तेज करने का आह्वान किया। सम्मेलन में मो रज्जाक अंसारी, नवीन पांडेय, नागेश्वर महतो, गणेश राम, शकुतंला दता, रामचंद्र महतो, भानु महतो, मुकेश कुमार आदि लोगों ने संबोधित किया। स्वागत भाषण शाखा अध्यक्ष नागेश्वर महतो व सचिव गणेश राम ने दिया। यहां बोकारो थर्मल के साथ ही ललपनिया, गिद्दी, चंदनकियारी गिरिडीह, कतरास, चंद्रपुरा, बोकारो आदि शाखा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे। मौके पर अमरनाथ सिंह, संजय तुरी, संदीप कुमार, कुलदीप कुमार, मृत्युंजय, रघुबीर सिंह, मुसरफ खान सहित सैकडों लोग उपस्थित थे।