- Hindi News
- युवा क्रांति दल आज से रोकेगा बीएसएल का कामकाज
युवा क्रांति दल आज से रोकेगा बीएसएल का कामकाज
भास्कर न्यूज - तुपकाडीह
विस्थापित युवा क्रांति दल की बैठक तुपकाडीह लखी मंदिर में सहदेव साव की अध्यक्षता में हुई। इसका संचालन ठाकुर महतो ने किया। बैठक में २३ जनवरी को बोकारो प्रबंधन द्वारा कराए जा रहे विस्तारीकरण कार्य को ७२ घंटे तक बंद करने का एलान किया गया। मौके पर सहदेव साव ने कार्यकर्ताओं से पूरे उत्तरी सेत्र में जन जागरण का ब्योरा लिया व आवश्यक कमेटियों का गठन किया। साथ ही इस बंदी को सफल बनाने की अपील की। बंदी का नैतिक समर्थन विस्थापित संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष बैजनाथ बेसरा ने भी किया। उन्होंने कहा कि हम उत्तरी क्षेत्र के विस्थापितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। जब तक चतुर्थ वर्ग पद में विस्थापितों की बहाली प्रारंभ नहीं की जाती, हम चुप नहीं बैठेंगे। इसके लिए हम आंदोलित हैं और रहेंगे। मौके पर वकील कुमार अग्रवाल, संतोष कर्मकार, शहजाद अंसारी, राजेंद्र महतो, संतोष महतो, कौशर अंसारी, राजेश कुमार, गौतम कर्मकार, अब्बास अंसारी, नरेश कुमार, दिलदार अंसारी, मजहर अंसारी, शफीतुल्ला, अब्दुल, निजाम, संतोष ठाकुर, रवि लाल हजाम, विश्वनाथ साव, कैशर, नेपाल साव, गंगा साव, सुनील महतो, कमालुद्दीन, मुर्तजा, छोटू साव उर्फ ओम प्रकाश आदि कई
विस्थापित उपस्थित थे।