पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महासंघ के लोगों ने मंत्री को ज्ञापन सौंपा

महासंघ के लोगों ने मंत्री को ज्ञापन सौंपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डिग्री संबंध महाविद्यालय महासंघ झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में बोकारो जिले के आठ स्थायी संबद्धता प्राप्त डिग्री महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों ने झारखंड के वित्त मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। यहां उन्होंने कॉलेज को अंगीभूत करने, घाटानुदान देने के संबंध में मांग पत्र सौंपा। प्रो नरेंद्र सिंह ने कहा कि हमलोग 41 दिनों से हड़ताल पर हैं। कहा कि जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जाती हैं, तब तक हमलोग आंदोलन पर ही रहेंगे। मौके पर मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह ने मुख्यमंत्री से मिलकर मांगों का निष्पादन कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने महासंघ के अध्यक्ष सहित अन्य महाविद्यालयों के 10 लोगों का दल बनाकर 1 फरवरी को रांची आने का आमंत्रण दिया। इधर महासंघ के अध्यक्ष ने उपस्थित सभी लोगों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हड़ताल का क्रम निरंतर बनाए रखने की अपील की। मौके पर बीडीए कॉलेज के प्राचार्य डॉ रवींद्र कुमार सिंह आदि थे।



४४वें दिन भी जारी रही कर्मियों की हड़ताल, प्रतिनिधिमंडल को मंत्री सिंह ने एक को रांची बुलाया

विनय कुमार सिन्हा, डॉ एम चंद्रा, प्रोफेसर एस एन सिंह, डॉ जयकुमार सिंह, प्रो अभिमन्यु सिंह, प्रो रंजीत कुमार, डॉ एस के सिंह, प्रोफेसर आशीष कुमार, प्रो एस अहमद, प्रो केतकी सिन्हा, प्रो संध्या कुजुर, प्रो मीता राय, प्रो सनातन टुडू, शिक्षकेतर कर्मचारी अनंत मिश्रा, आर पी सिंह, साहेब रजक, सानु रजवार, जी सी महतो, मुकेश मिश्रा आदि लोग शामिल थे।

इससे पूर्व ४३वें दिन कॉलेज के प्राचार्य डॉ रवींद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में तालाबंदी कार्यक्रम किया गया था। उन्होंने कहा कि सरकार डिग्री कॉलेज को न्याय दे, अन्यथा हम लोगों का आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।