कुलिंग पौंड में मिला एक व्यक्ति का शव
तुपकाडीह - कुम्हारडीह निवासी 65 वर्षीय ज्योति प्रजापति का शव बोकारो स्टील प्लांट के कुलिंग पौंड एक में मिला। ज्योति प्रजापति पिछले दो तीन दिनों से लापता था। उसके पुत्र विजय कुमार, शंकर प्रजापति ने बताया कि उनके पिता मानसिक रूप से बीमार थे। आंखों से कम दिखाई देता था। दो-तीन दिन पहले शौच के
लिए निकले थे।