भाविप के सम्मेलन का समापन
बोकारो थर्मल - भारत विकास परिषद बोकारो थर्मल शाखा का सम्मेलन हुआ। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि भाविप के राष्ट्रीय संयोजक गिरिश प्रसाद सिंह व राष्ट्रीय मंत्री सुरेश चंद्र गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा की भाविप के सभी सदस्य राष्ट्र सेवा में लगे रहते हंै। सम्मेलन को प्रांतीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार अंबष्ठ, महामंत्री सरिता सिन्हा, बीडी साहु, एके दत्ता व विपिन कुमार ने संबोधित किया। भाविप विवेकानंद शाखा का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष संजय सिंह, सचिव आनंद प्रकाश मेहता, कोषाध्यक्ष राजेंद्र राम चुने गए। वहीं बोकारो थर्मल शाखा के नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। जिसमें अध्यक्ष अजय कुमार दता, सचिव दीपक कुमार, कोषाध्यक्ष विपिन कुमार को शपथ दिलाई गई। मौके पर डॉ आर द्विवेदी, एके तिवारी, एसएन झा, श्रीमती बिजया तिवारी, राजीव रंजन मिश्रा आदि मौजूद थे।