प्राथमिक शिक्षक संघ की गोष्ठी
बेरमो - अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई बोकारो जिला प्राथमिक शिक्षक संघ की गोष्ठी मध्य विद्यालय जैना में जयप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हुई। यहां उन्होंने गलत बयानबाजी से द्विगभ्रम होने से बचने को कहा। साथ ही पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया। जो जिला शिक्षा अधीक्षक से मिलकर ज्ञापन सौंपेगा। २ फरवरी को सिटी पार्क बोकारो में वनभोज सह मिलन समारोह करने का निर्णय लिया गया। साथ ही अस्पताल में भर्ती संरक्षक साधु चरण महथा के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की गई। गोष्ठी में उमेश चंद्र शर्मा, कौलेश्वर मिश्र, शक्ति बाउरी, समीर नायक, विमल नायक, लखींद्र महतो, दिलीप सिंह, संतोष महतो, नंदकिशोर, राधानाथ महतो, गंभीरलाल, मनपुरण, प्रह्लाद हाजरा, प्रमोद कुमार, मोहन मंडल, रामचंद्र प्रसाद आदि मौजूद थे।