उपायुक्त से मिले एसोसिएशन के सदस्य
बोकारो - गोल्डेन सिटी झारखंड हाउसिंग प्रोजेक्ट प्लाटधारी एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त से मिलकर लोगों से करोड़ों रूपये की ठग लिये जाने की शिकायत की है। यह जानकारी देते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएन सिंह ने कहा कि इस मामले में उपायुक्त ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चास के अंचल अधिकारी और चास नगर पर्षद के विशेष पदाधिकारी को अविलंब छानबीन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया। इसी आदेश के संदर्भ में ठगी के शिकार लोगों ने अपने-अपने कागजात अंचल अधिकारी को सौंप दिया है। अंचल अधिकारी ने कहा है कि जितने लोग ठगी के शिकार हुए हैं।