- Hindi News
- तेजाब पीडि़ता सपना को भी मिले नियोजन : शंकर
तेजाब पीडि़ता सपना को भी मिले नियोजन : शंकर
बोकारो - भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा झारखंड प्रदेश के प्रवक्ता शंकर रजक व अशोक कुमार ने तेजाब पीडि़ता सपना कुमारी को भी नियोजन देने की मांग की है। रजक ने कहा कि तेजाब पीडि़ता सोनाली मुखर्जी को जिस तरह सरकारी नौकरी दी जा रही है, उसी तरह तेजाब पीडि़ता गोमिया निवासी सपना कुमारी को भी सरकारी नौकरी दी जाए। पीडि़ता सपना भी कई बार बोकारो उपायुक्त से मिलकर न्याय की गुहार लगा चुकी है।