पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीपीएस में १२वीं के छात्रों को दी गई विदाई

बीपीएस में १२वीं के छात्रों को दी गई विदाई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बोकारो
स्थानीय सेक्टर 3 स्थित बोकारो पब्लिक स्कूल में बुधवार को १२वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। इस अवसर पर ११वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन जेएन यादव, विशिष्ट अतिथि कृष्णा यादव, निदेशक कैप्टन आरसी यादव, प्राचार्या हेमलता विश्वास, सरस्वती विद्या मंदिर के पूर्व प्राचार्य शिव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर बोकारो पब्लिक स्कूल के निदेशक कैप्टन आरसी यादव ने कहा कि यह महज विदाई समारोह है जुदाई समारोह नहीं। बोकारो पब्लिक स्कूल के शिक्षक अपने छात्रों के साथ सदैव खड़े रहेंगे। विद्यालय की प्राचार्या हेमलता विश्वास ने छात्रों के भविष्य के लिए मंगलकामना की तथा उन्हें अध्ययन में ध्यान लगाने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि जेएन यादव ने इस अवसर पर छात्रों को अनुशासित जीवन व्यतीत करने की प्रेरणा दी। विद्यालय के उप प्राचार्य जयंत विश्वास ने कहा कि छात्रों से ही विद्यालय की पहचान होती है, अत: उनकी कामना है कि छात्र उत्तरोत्तर विकास करें।
छात्र-छात्राएं पुरस्कृत - कार्यक्रम में कक्षा 12वीं के आतीश कुमार और यशु कुमारी को क्रमश: सर्वश्रेष्ठ छात्र एवं छात्रा के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। कक्षा 12वीं के शौर्यदीप और अमित कुमार ने विद्यालय में अपने अनुभवों को बांटा। मंच संचालन 11वीं के छात्र एवं छात्रा आकाश, विजया, सुब्रतो, हरि और वंदना ने किया। धन्यवाद ज्ञापन संयोजक मनोज कुमार ने किया। इस अवसर पर जीजीपीएस चास के प्राचार्य डा. केडी सिंह, एआरएस पब्लिक स्कूल के निदेशक रामलखन यादव, एम गोप, बीकेपी सिंह, प्रदीप विश्वास, विद्यालय के सीनियर सेकेन्ड्री के वरीय शिक्षक अमित सिन्हा, आरआर प्रसाद, बीसी प्रसाद, नीरा शर्मा, राज किशोर महतो, रवि कुमार, एम कुमार आदि उपस्थित थे।



कार्यक्रम - चिन्मय विद्यालय की कक्षा नर्सरी से पांच तक के विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित, कई कार्यक्रम आयोजित

समारोह में उपस्थित चिन्मय स्कूल के विद्यार्थी।

सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र के साथ उपस्थित विद्यार्थी।