पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपलब्धियों के लिए २५० छात्र छात्राएं पुरस्कृत

उपलब्धियों के लिए २५० छात्र-छात्राएं पुरस्कृत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बोकारो. चिन्मय विद्यालय बोकारो में सत्र २०१२-१३ के कक्षा नर्सरी से कक्षा पांच के छात्र छात्राओं के बीच एकेडेमिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में २५० छात्र छात्राओं को विभिन्न विषयों में उनकी उपलब्धि के लिए एक्सलेंस, मेरिट पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत आचार्या चिन्मय मिशन बोकारो ब्रह्मचारिणी सुचेता चैतन्य, महेश त्रिपाठी, प्राचार्य डा. अशोक सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने जिन्दगी की यही रीत है, हार के बाद ही जीत है के मधुर गायन से की। छात्राओं ने सूरज की गर्मी से तपते हुए तन को मिल जाए तरूवर की छाया भजन पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति की। मौके पर प्रचार्य ने कहा कि सफलता का कोई शार्टकट फार्मूला नहीं होता।

जो बच्चे परिश्रम करते हैं उनकी कभी हार नहीं होती है। आचार्या सुचेता चैतन्य ने बच्चों को शुभकामनाएं दी। वहीं महेश त्रिपाठी ने मैथिली शरण गुप्त की कविता का उल्लेख करते हुए कहा कि जो वीर होते हैं वे कभी निराश नहीं होते हैं। जो बच्चे इस बार पदक नहीं प्राप्त कर सके हैं वे निराश न हों, परिश्रम करें, निश्चय ही सफलता मिलेगी। १०० से अधिक बच्चों की सफलता १०० प्रतिशत रही है। जिसमें आस्था कंठ, अभिनव आनंद, हर्षित रंजन, अन्ना रमन, विनय भट्टाचार्य, श्वेता बोस, दृष्टि मुखर्जी, स्मृति, आयुष आर्या, आयुष कुमार, अंकित कुमार सिंह, अंकिता भारती, आशीष गुप्ता, इशिका कुमारी, हर्षिता, सुमित राज शामिल हैं।

समारोह का समापन वरीय शिक्षिका सत्यवती के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन सोनाली गुप्ता व रश्मि सिंह ने किया। कार्यक्रम में वैजयंती रवींद्रनाथ सहित वरीय शिक्षक नरमेंद्र, अमरेंद्र, वृज मोहन के अलावा सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।