पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाएं ही कर सकती हंै विकास

महिलाएं ही कर सकती हंै विकास

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो - बोकारो के रानीपोखर पंचायत में आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महिलाओं में जागृति लाने के लिए रानीपोखर के हरि मंदिर में बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के बोकारो विधानसभा प्रभारी सुरेश कुमार ने कहा कि महिलाएं ही समाज का समुचित विकास कर सकती हैं। उन्होंने महिला मंडल के उपस्थित अध्यक्ष, सचिव सहित सदस्यों को इस बात के लिए धन्यवाद दिया कि रानीपोखर एवं रामडीह की महिलाएं परिवार एवं पंचायत के विकास के लिए काफी दूर तक सोचती हैं। अगर सरकार द्वारा कुटीर उद्योग रानीपोखर पंचायत में लगाया जाए तो यहां की महिलाएं उस उद्योग में अपनी भागीदारी से स्वावलंबी हो सकती है। इस मौके पर गीता देवी, शांति देवी, गायत्री देवी, राधा देवी, उर्मिला देवी, अंजू देवी, कविता देवी, लक्ष्मी देवी, काजल देवी, नमिता देवी आदि उपस्थित थीं।