रक्षक मोर्चा ने चलाया अभियान
बोकारो - झारखंड रक्षक मोर्चा ने विस्थापित जनसंपर्क अभियान के लिए मोटर साइकिल जुलूस निकाला। इस दौरान मोर्चा ने विस्थापित क्षेत्रों में सघन दौरा किया। मोर्चा ने पहले नयामोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को माल्यार्पण किया। साथ ही मोर्चा ने शपथ ली कि विस्थापितों की रोजी रोटी एवं अधिकार समेत १३ सूत्री मांगों के लिए टू टैंक गार्डेन में अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह किया जाएगा। मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष चंद्रकांत कुमार कुशवाहा ने कहा कि विस्थापित अपने ही राज्य में रिफ्यूजी की भांति हंै। इस कारण विस्थापित करो या मरो के तर्ज पर अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह करने को मजबूर है। दौरा के क्रम में विस्थापित क्षेत्रों में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। दौरा में नवीन कुमार मिश्रा, विजय महतो, मनोज लेहरी, रोहित, विक्रम मिश्रा, राजकुमार महतो, संजीत महतो, सिद्धेश्वर मिश्रा, सुभाष, बी के मिश्रा, विश्वनाथ महतो, राजेश महतो, लालू रजवार, राजन महतो, श्रीनाथ, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, रमेश मिश्रा, नंदकिशोर महतो, चंदन मिश्रा, अमर मिश्रा, ओम प्रकाश मिश्रा आदि शामिल थे।