हस्तशिल्प से मिलेगा स्वरोजगार
बोकारो - लाह हस्तशिल्प का प्रशिक्षण लेकर प्रशिक्षु स्वरोजगार से जुड़ सकते हैं। यह कहना है जिला परिषद अध्यक्ष मिहिर सिंह का। वे पुपुनकी गांव में महिलाओं के लिए आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सर्वांगीण विकास समिति महिलाओं को प्रशिक्षित कर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में सराहनीय पहल कर रही है। ऐसे कार्यक्रमों में वे समिति की हरसंभव मदद करेंगे। उल्लेखनीय है कि सर्वांगीण विकास समिति और झालममड़ा अग्नि शिखा संस्कृति संगम द्वारा महिलाओं को पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। खडग़पुर, कोलकाता, दीघा और जयपुर के प्रशिक्षकों ने महिलाओं को लाह हस्तशिल्प का प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर समिति के सचिव माणिक चंद्र महतो, अध्यक्ष फ्लोरेंस खलको, उपाध्यक्ष कुलदीप महतो, कोषाध्यक्ष राजेश महतो, शांतिराम महतो, आशा कुमारी, मुलावती, राजोबाला, अष्टमी, प्रमिला, टीकाधारी, अशोक बाउरी, संजीव आदि उपस्थित थे।