पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संयंत्र के निष्पादन की अद्यतन स्थिति से कराया अवगत

संयंत्र के निष्पादन की अद्यतन स्थिति से कराया अवगत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बोकारो
इस्पातकर्मियों को संयंत्र की प्रगति के लिये प्रोत्साहित करने तथा उत्पादन लक्ष्य एवं अन्य प्राथमिकताओं से अवगत कराने के उद्देश्य से समय-समय पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। 22 जनवरी को इसी श्रंृखला में बीएसएल के केन्द्रीय अनुरक्षण यांत्रिक विभाग में महाप्रबंधक((यांत्रिक)) एसपी सिंह की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप महाप्रबंधक((कैपिटल रिपेयर यांत्रिक))बी मुखर्जी, उप महाप्रबंधक ((भारी अनुरक्षण-यांत्रिक)) बी साहु एवं डी पाल, सहायक महाप्रबंधक ((भारी अनुरक्षण यांत्रिक)) टीएस रंजन सहित विभाग के वरीय अधिकारीगण, कार्मिक विभाग के प्रतिनिधि तथा कर्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत रंजन द्वारा आगन्तुकों के स्वागत हुई। इसके पश्चात कनीय प्रबंधक ((कार्मिक)) सुश्री अंकिता ने सेल के विभिन्न इकाइयों के उत्पादन पर प्रस्तुतीकरण किया। कनीय प्रबंधक((प्लांट डिजाइन)) सुश्री नीलम कुशवाहा तथा कनीय प्रबंधक ((एसआइजीएस)) नीरज कुमार ने संयंत्र के निष्पादन की अद्यतन स्थिति तथा भावी चुनौतियों पर प्रकाश डाला और केन्द्रीय अनुरक्षण यांत्रिक के अंतर्गत आनेवाले सभी विभागों द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों और भविष्य में किए जाने वाले कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि सिंह ने अपने संबोधन में कर्मियों को उत्पादन लक्ष्य की प्राप्ति हेतु टीम वर्क, बेहतर समन्वय इत्यादि सिद्धातों पर अमल करने का संदेश दिया। मुखर्जी ने प्रतिभागियों को कम लागत पर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने की सलाह दी। पाल ने कर्मियों को उपकरणों की विश्वसनीयता बढ़ाने का आहवान किया। अन्य प्रस्तुतीकरण में कनीय प्रबंधक ((भारी अनुरक्षण यांत्रिक))एसएन सिंह ने सोकिंग पिट के कवर पर भारी अनुरक्षण यांत्रिक द्वारा किए गए महत्वपूर्ण सुधार की जानकारी दी। परिचर्चा खंड में प्रतिभागियों ने अपने कार्यक्षेत्र में बेहतरी लाने से संबंधित विषयों पर अपने सुझाव दिये। कार्यक्रम का संचालन रंजन ने किया। समापन पर वरीय प्रबंधक((भारी अनुरक्षण यांत्रिक)) एएम मंडल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।



केंद्रीय अनुरक्षण यांत्रिक में संवाद कार्यक्रम

संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेते इस्पात कर्मी।