री-सर्टिफिकेशन ऑडिट शुरू
बोकारो - बोकारो इस्पात संयंत्र के गैर-संकार्य विभागों में स्थापित आइएसओ 9001:2008 क्यूएमएस का री-सर्टिफिकेशन आडिट मेसर्स टीयूवी के आडिटर्स द्वारा किया जा रहा है। आडिट टीम में मेसर्स टीयूवी के आडिटर्स एस तलुकदार, ए गांगुली तथा बीबी मजुमदार शामिल हैं। आडिट प्रक्रिया की शुरूआत संयंत्र के परियोजनाएं विभाग से की गयी। परियोजनाएं विभाग में आडिट प्रक्रिया के पूरा हो जाने पर 21 जनवरी को अधिशासी निदेशक ((परियोजनाएं)) रवि वर्मा एम की उपस्थिति में एक समापन बैठक आयोजित की गयी। दल के सदस्यों ने परियोजनाएं विभाग में स्थापित आइएसओ 9001:2008 क्यूएमएस सर्टिफिकेशन की वैद्यता बढ़ाने की अनुशंसा की।