बिगड़ रही है विस्थापितों की स्थिति
बोकारो - झारखंड बेरोजगार विकास मंच((एन)) की बैठक पुनर्वास क्षेत्र बालीडीह सामुदायिक भवन में हुई। इसकी अध्यक्षता महिलाल मरांडी एवं संचालन शिव शंकर दिगार ने की। वक्ताओं ने कहा कि विस्थापितों की स्थिति दिनों दिन बिगड़ती जा रही है। अब नारी शक्ति, विस्थापित मिलकर अपनी स्थिति को और सुधारें क्योंकि कारखाना १६ मिलियन टन का बनेगा। इस मौके पर मिहिलाल मरांडी, अभिमन्यु हजाम, जितन रविदास, बेलाल सौदागर, नारायण तिवारी, रंजीत पांडेय आदि उपस्थित थे।