द्विग्भ्रमित न हों शिक्षक : गौतम
बोकारो - पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नारायण चंद्र महथा और शिक्षक संघ से निष्कासित महासचिव योगेंद्र तिवारी पर शिक्षक जय प्रकाश सिंह और कौलेश्वर मिश्रा द्वारा लगाए गए आरोपों की निंदा की गई है। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान महासचिव गौत कुमार सिंह ने संघ की बैठक में कहा कि अखबारों में बयान देकर शिक्षकों को द्विग्भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। बयानों से शिक्षक दिग्भ्रमित न हों। उन्होंने दोनों शिक्षकों से बयान वापस लेने की मांग की।