समाधान वेबसाइट की प्रतिदिन करें जांच
: समाहरणालय में कार्यशाला आयोजित
भास्कर न्यूज - बोकारो
झारखंड संवाद एवं समाधान नामक वेबसाइट की अधिकारी प्रतिदिन जांच करें। ताकि इसमें आने वाली शिकायत का समाधान किया जा सके। लोग इस वेबसाइट में आनलाइन शिकायत करेंगे। इसका निष्पादन तुरंत करना है। क्योंकि इस वेबसाइट को मुख्यमंत्री से लेकर आम आदमी तक देख सकता है। जिला समाहरणालय के सभाकक्ष में आयोजित झारखंड संवाद एवं समाधान वेबसाइट विषय पर कार्यशाला आयोजित कर उपायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी इसे प्राथमिकता दें। क्योंकि यह राज्य की बहुपयोगी वेबसाइट है। इसे किसी भी स्तर के अधिकारी और मंत्री कहीं से क्लीक कर देख सकते हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को इसकी जानकारी भी दी और कहा कि सभी अधिकारी प्रतिदिन वेबसाइट की जांच करें कि कहीं उनके विभाग से संबंधित शिकायत तो नहीं आई है।
कार्यशाला को संबोधित करते उपायुक्तऔर उपस्थित अधिकारी।