एसोसिएशन का चुनाव २६ को
बोकारो - बोकारो जिला केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन सत्र २०१४-१७ का चुनाव २६ मार्च को होगा। यह निर्णय मंगलवार को एसोसिएशन के कार्यालय में कार्यकारिणी की हुई बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में मुख्य चुनाव पदाधिकारी सुभाष चंद्र मंडल, चुनाव पदाधिकारी गुणसागर पाठक एवं रामचरित्र शर्मा होंगे। यह जानकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष एचएन दूबे और सचिव सुजीत चौधरी ने संयुक्त रूप से दी है।