पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रक्तदान से बचा सकते हैं जीवन

रक्तदान से बचा सकते हैं जीवन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> शिविर में २० लोगों ने किया रक्तदान
भास्कर न्यूज - बोकारो
जनसहयोग व ब्लड बैंक के सहयोग से रेडक्रॉस सोसाइटी भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एसएसपी वर्मा ने कहा कि रक्तदान कर दूसरे को जीवन दान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिले में जितनी सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। उसके अनुसार ब्लड काफी कम मिल पाता है। जिसकी वजह से मरीजों को भारी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। इससे पूर्व विशिष्ट अतिथि डा.यू मोहंती ने कहा कि समय समय पर रक्तदान करने से एक तो शरीर में रक्त का शोधन होते रहता है और नयी ताजगी भी आती है। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष रमेश सिंह ने अतिथियों का संस्था की ओर से स्वागत किया। इस मौके पर २० लोगों ने रक्तदान किया। जिसमें सरदार गुरबिंदर सिंह, हरवंश सिंह सालूजा, शाहिल आचार्जी, गौरव मुरारका, राहुल सिंह, मुकेश गोप, रवि जालान, राम दास केडिया, पिंटु कुमार साव, मितेश सिंघानियां, ज्योतिष सिंह, विशाल कुमार, संजय कुमार, प्रसेनजीत मिंज सहित अन्य लोग शामिल थे। जबकि रेडक्रॉस की ओर से डा.एसके सिन्हा, सिस्टर मिंज, संजय कुमार शर्मा, योगेंद्र प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।