अपनी प्रस्तुति से बच्चों ने मोहा मन
बोकारो - संस्कार भारती बोकारो महानगर की ओर से क्रिसेंट पब्लिक स्कूल में मासिक संगीत गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। महान पंडित राणा झा द्वारा संगीत गायन प्रस्तुत किया गया। ध्येय गीत आयुषी व सौम्या ने प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सोलो वादन निमेष राठौर ने किया। कार्यक्रम की विशेषता पर संस्था के सचिव महिमा सिंह ने विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। मंच संचालन संगठन मंत्री अमरजी सिन्हा ने किया। कार्यक्रम संयोजन संयुक्त मंत्री शीतल समीर चौबे व नगर अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने किया। समूह तबला वादन अर्चित, आयु ओझा, धीरज तिवारी, सुधीर, संजीव मजूमदार, शिवेन दा, तबला में संगत राकेश रंजन ने दिया। कार्यक्रम में डीपीएस के निदेशक डा. हेमलता एस मोहन, जीजीपीएस चास के प्राचार्य केडी सिंह, संस्कार भारती के महामंत्री संजय कुमार चौधरी, विश्वजीत पात्रा आदि मौजूद थे।