पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीईजेड में स्वास्थ्य जांच शिविर

सीईजेड में स्वास्थ्य जांच शिविर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो. इस्पातकर्मियों को कार्यस्थल पर ही उनके स्वास्थ्य की जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के अभियान के तहत 22 जनवरी को बीएसएल के व्यावसायिक स्वास्थ्य सेवा केन्द्र ((ओएचएस)) की टीम ने सीईजेड विभाग के सदस्यों की स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर लगाया। इस शिविर का उद्घाटन उप महाप्रबंधक ((ओजी एवं सीबीआरएस/सीईजेड)) आरएन झा द्वारा किया गया। शिविर में उप महाप्रबंधक ((ओजी एवं सीबीआरएस/सीईजेड)) आई विक्टर एवं विभाग के अन्य वरीय अधिकारी तथा कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। ओएचएस केन्द्र की ओर से डा. एसके सिंह के नेतृत्व में डा. रविन्द्र कुमार, डा. हरिकंचन प्रसाद, सुधीर भानु, एसएम ठाकुर तथा आरके राय ने सीईजेड विभाग के लगभग 72 कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।