- Hindi News
- नियोजन, शिक्षा सहित कई मुद्दों पर प्रबंधन से हुई वार्ता
नियोजन, शिक्षा सहित कई मुद्दों पर प्रबंधन से हुई वार्ता
भास्कर न्यूज - बोकारो
झारखंड मुक्ति मोर्चा महानगर अध्यक्ष मंटू यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल की वार्ता प्रबंधन से हुई। विगत ३० दिसंबर को मशाल जुलूस के माध्यम से विस्थापितों की २० सूत्री मांगों को ले ज्ञापन सौंपा गया था। उन्हीं २० सूत्री मांगों पर वार्ता हुई। वार्ता में शत-प्रतिशत विस्थापितों को चतुर्थ वर्ग में नियोजन देने, २० किलोमीटर के दायरे में आनेवाले क्षेत्रों में शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी, सड़क, संयंत्र में बड़ी कंपनियों द्वारा किए जा रहे कार्यों में स्थानीय विस्थापितों को नियोजन व ठेका देने, आठ किलोमीटर के दायरे में रहनेवाले विस्थापित कर्मचारियों को डी टाइप का आवास देने, नए चापाकल, तालाबों का निर्माण, आईटीआई में सीट बढ़ाने, इसमें विस्थापितों का नामांकन, व्यावसायिक भू-खंड विस्थापितों को भी उपलब्ध करवाने, वर्तमान दर पर जयघोष राशि का भुगतान, नन पंचायत क्षेत्रों को एनओसी देने, जेपी सीमेंट में स्थानीय बेरोजगारों को नियोजन व ठेकेदारी दिलाने पर वार्ता की गई। प्रबंधन की ओर से वार्ता में आश्वासन दिया गया कि पुन: फरवरी माह में बैठक कर समस्याओं के समाधान पर विचार किया जाएगा। वार्ता में प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक कार्मिक व प्रशासन बसंत ठाकुर, महाप्रबंधक नगर सेवा राजवीर सिंह, महाप्रबंधक सीएसआर वीके सिंह, एमके बुंदेला, उपमहाप्रबंधक आईआर, उप महाप्रबंधक प्रभारी नगर सेवा वी पांडा, झामुमो की ओर से जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बीके चौधरी, युवा मोर्चा के जितेंद्र यादव आदि मौजूद थे।