पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उत्पादन में तेज वृद्धि के लिए होगी चर्चा

उत्पादन में तेज वृद्धि के लिए होगी चर्चा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो - इस्पात उपभोक्ता परिषद इस्पात मंत्रालय भारत सरकार की बैठक लखनऊ में दो फरवरी को आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए परिषद के सदस्य सुमन सिंह ने कहा कि बैठक में बोकारो स्टील प्लांट के उत्पादन में आयी गिरावट, इससे हो रहे घाटा, आधुनिकीकरण कार्य योजना बद्ध ढंग से नहीं होने आदि विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में इस्पात मंत्रालय के सचिव जी मोहन कुमार, संयुक्त सचिव यूपी सिंह, सैयदन अब्बासी, लोकेश चंद्रा, जेपी शुक्ला, लोक उपक्रमों के सीएमडी, सेल चेयरमैन सीएस वर्मा, आरआईएनएल के मधुसूदन, मेकॉन के एके त्यागी, एचएससीएल के एम भादुड़ी, मोयल के जेपी कुंडारगी, सभी प्लांटों के सीईओ आदि मौजूद रहेंगे।