पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेच्यू फॉर यूनिटी के लिए लौह संग्रहण शुरू

स्टेच्यू फॉर यूनिटी के लिए लौह संग्रहण शुरू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो फाइल संख्या-23 बोकारो 133 में।

कैप्शन- लौह संग्रहण कार्य की शुरुआत करते स्टेच्यू फॉर यूनिटी के सदस्य

भास्कर न्यूज - बोकारो

चास नगर पर्षद क्षेत्र के लौह संग्रहण सहयोग समिति की ओर से वार्ड पार्षद अरविंदर सिंह भाटिया की अध्यक्षता में लौह संग्रहण कार्य की शुरुआत की गई। इस दौरान मुख्य वक्ता डा. सत्यदेव तिवारी ने कहा कि लगभग साढ़े 12 सौ वर्षों तक देश के खण्ड-खण्ड में बंटे रहने के बावजूद एक समृद्ध भारत बनाने का संकल्प सरदार पटेल ने लिया था। जिसका परिणाम यह हुआ कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 565 रियासतों को एक करने का काम हुआ। एक रियासत जम्मू-कश्मीर को जोडऩे का जिम्मा पंडित जवाहरलाल नेहरु को दिया गया था। जिसमें उनको सफलता नहीं मिली। कृषि कार्य में प्रयुक्त हो चुके लोहे की सामान को स्वराज याचिका पर हस्ताक्षर कर गुजरात प्रदेश भेजा जा रहा है। इस मौके पर जिला संयोजक सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा, वार्ड अध्यक्ष राहुल कुमार, नगर सह संयोजक अतिश कुमार सिंह, उमाशंकर प्रसाद सिंह, एनुल अंसारी, अमरजीत सिंह भाटिया, डीपी ओझा आदि मौजूद थे।

बोकारो नगर समिति ने भी शुरू किया लौह संग्रहण

वहीं रीतुडीह पंचायत के मुखिया नीता देवी व पंचायत समिति सदस्य आशा तिवारी, उप मुखिया उर्मिला देवी, वार्ड सदस्य भानु देवी, वार्ड सदस्य संजीत कुमार सिंह की ओर से सरदार बल्लभ भाई पटेल व नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण के साथ लौह संग्रहण का कार्य शुरु किया गया। इस मौके पर जिला संयोजक सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के सिद्धांत पर स्टेच्यू फॉर यूनिटी के निर्माण कराने का निर्णय लिया है।

बोकारो नगर समिति ने शुरू किया लौह संग्रहण अभियान