पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबोकारो। चास के वन विभाग की जमीन पर निर्माण कार्य करने वाले दो सेंटरिंग मिस्त्री को वन विभाग के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चास अंचल के बांधगोड़ा मौजा के प्लाट संख्या 15 में कुछ लोग अद्र्धनिर्मित मकान में सेंटरिंग कर रहे थे। यह भूमि वन विभाग की है।
जानकारी मिलने पर एसीएफ शंभु प्रसाद, रेंजर अशोक कुमार, वनपाल प्रेम प्रसाद, सुबोध पासवान वहां पहुंचे और सेंटरिंग कर रहे कृष्ण पद महतो, चंद्रशेखर महतो को गिरफ्तार कर लिया। वन विभाग ने ओम प्रकाश, विक्रमादित्य सिंह, रामाशंकर प्रसाद सहित 10-11 अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.