पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रबंधन की पहल पर आंदोलन स्थगित

प्रबंधन की पहल पर आंदोलन स्थगित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो - विस्थापित संघर्ष मोर्चा द्वारा बीएसएल के ५० वर्ष पूरे होने पर २४ से २९ जनवरी तक सप्ताह व्यापी पश्चाताप समारोह मनाने का निर्णय लिया गया था। प्रबंधन और मोर्चा संस्थापक गुलाब चंद के बीच सकारात्मक वार्ता के बाद इस आंदोलन को १५ फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी मोर्चा के कार्यकारी महासचिव सुधीर कुमार हेंब्रम ने दी। उन्होंने कहा कि प्रबंधन अगर एक मुश्त २० हजार विस्थापितों की बहाली नहीं करता है और जब तक प्लांट की चिमनी से धुंआ निकलता रहेगा, तब तक विस्थापितों की बहाली डीपीएलआर के माध्यम से करना सुनिश्चित नहीं करेगा, तो १५ फरवरी के बाद कभी भी आंदोलन शुरू हो सकता है।