पूरी शादी मैनेज करने की कंपनी
बोकारो - बाईपास रोड चास स्थित साईं मार्केट में इलिगेंट एंड वेडिंग कंपनी का उदघाटन चास के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आरएन शर्मा ने किया। कंपनी के संचालक सिद्धांत सिंह कश्यप ने कहा कि यह कंपनी शादी अथवा अन्य प्रकार के सभी कार्यक्रमों में शुरुआत से लेकर अंत तक के सभी कार्य करेगी। यानी कंपनी को जिम्मा सौंपने के बाद उस परिवार को कोई टेंशन नहीं रहेगा। शहर में इस तरह की यह पहली कंपनी है। इससे कामकाजी लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस टीम में सौरभ सिन्हा, राजकुमार आदि शामिल हैं।