- Hindi News
- भवानीपुर साइड में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन
भवानीपुर साइड में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन
बोकारो - प्रिया एकादश चंदनकियारी ने सूर्या एकादश लबुडीह को तथा वीणा एकादश प्रतापपुर ने पीवाईएस पत्थरकट्टा साइड को हराकर मणींद्र मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला जीत लिया। नेताजी क्लब के तत्वावधान में गुरुवार को शुरू हुए मणींद्र गोप मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि कांग्रेस नेत्री रितु रानी सिंह ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता के पहले दिन दो मैच खेले गए। पहले मैच में प्रिया एकादश के राजेश कुमार व दूसरे मैच में अनु कुमार को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इनामी राशि में क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेता को दस हजार व उपविजेता को पांच हजार एक रुपये का नकद
पुरस्कार दिया जाएगा। जबकि मैन ऑफ द टूर्नामेंट बनने वाले खिलाड़ी को एक हजार एक रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।