खालिद के नेतृत्व में पार्टी होगी मजबूत
बोकारो - खालिद खान को आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो द्वारा केंद्रीय समिति सदस्य बनाए जाने पर आजसू पार्टी नेता राजू खान ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया है। इस मौके पर राजू खान ने कहा कि खालिद खान के नेतृत्व में आजसू पार्टी का संगठन और भी अधिक मजबूत होगा। संगठन की मजबूती से ही पार्टी विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीटें ला सकती है। वहीं केंद्रीय समिति सदस्य खालिद खान ने कहा कि संगठन को मजबूत करने की दिशा में पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो की ओर से जो भी कार्य भार सौंपा जाएगा, उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। इस मौके पर सुनील कुमार ओझा, निका सिंह, अमर नायक, अरुण कुमार, रंजन कुमार, विनय, सुभाष, दीपक मंडल, कोडरमा के परमजीत सिंह भाटिया, रमनजीत सिंह भाटिया, प्रिंस छावड़ा सहित काफी लोग मौजूद थे।