नहीं मिली जयंती समारोह की अनुमति
बोकारो - पुलिस प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने की वजह से जननायक कर्पूरी ठाकुर का ९०वां जयंती समारोह स्थगित करने का निर्णय लिया गया। इसकी जानकारी देते हुए अखिल भारतीय नाई संघ व जननायक कर्पूरी ठाकुर जनजागरण मंच की हुई बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष ललन ठाकुर ने बताया कि कर्पूरी जयंती समारोह मनाने के लिए पिछले ११ जनवरी से थाना प्रभारी के पास दौड़ लगायी जा रही थी। लेकिन अंत में उन्होंने इसके लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया।