विस्थापितों ने बंद कराया काम
बोकारो - विस्थापित युवा क्रांति दल की ओर से नियोजन की मांग को लेकर स्लैग डंप में चल रहे स्लैग पिसाई के कार्य को पूर्णत: बंद कर दिया गया। इसके बाद बीएसएल के उप महाप्रबंधक एमके बुंदेला ने आंदोलनकारियों को आश्वासन दिया कि 25 जनवरी को आपलोगों से वार्ता का समय दे दिया जाएगा। इसके बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया। युवा क्रांति दल के अध्यक्ष सहदेव साव ने कहा कि अगर वार्ता सकारात्मक नहीं हुई तो पुन: तेज और जोरदार आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष सफीतुल्लाह अंसारी, ज्योतिलाल सोरेन, यमुना सिंह, शहीदा खातून, गंगा देवी, सीमा देवी, कंचन देवी, राजेंद्र महतो, संतोष कर्मकार, वकील अग्रवाल, संतोष ठाकुर, विश्वेश्वर, कौसर अंसारी आदि मौजूद थे।