पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विहंगम योग कथामृत व महायज्ञ 15 फरवरी से

विहंगम योग कथामृत व महायज्ञ 15 फरवरी से

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो फाइल संख्या-23 बोकारो 144 में।

कैप्शन-बैठक को संबोधित करते सदय।

बोकारो - विहंगम योग संस्थान, बोकारो शाखा के तत्वावधान में आगामी 15 और 16 फरवरी को दो दिनी ब्रह्म विद्या के प्रचारार्थ कार्यक्रम नगर के सेक्टर चार मजदूर मैदान में होगा। कार्यक्रम के पहले दिन संत प्रवर विज्ञान देवजी महाराज का स्वर्वेद कथामृत होगा। तो दूसरे दिन 2100 कुंडीय वैदिक महायज्ञ होगा। संध्या बेला में द्वितीय परंपरा सद्गुरु आचार्य श्री स्वतंत्र देवजी महाराज की अमृतवाणी होगी। कार्यक्रम में देश और विदेश के अध्यात्म पिपासुओं का जमावड़ा होगा। यह जानकारी विहंगम योग के अंतरराष्ट्रीय प्रचारक सुखनंदन सिंह सदय ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के पेशेनजर महर्षि सदाफल देवजी आश्रम, सेक्टर पांच में एक बैठक भी हुई। जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। संस्थान के वरीय सदस्यों की अगली बैठक में कार्य प्रभार सौंपा जाएगा। बैठक में यूपी सिंह, धीरेंद्र दूबे, शोभाराम यादव, श्रीश चंद्र, डीपी ठाकुर और डीएन मंडल आदि उपस्थित थे।