पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिन्मया में पुरस्कृत किये गए 520 विद्यार्थी

चिन्मया में पुरस्कृत किये गए 520 विद्यार्थी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बोकारो
चिन्मय विद्यालय बोकारो में गुरूवार को माध्यमिक छात्र-छात्राओं के लिए वार्षिक प्रतिभा पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्रह्मचारिणी सुचेता चैतन्य, सचिव महेश त्रिपाठी व प्राचार्य डा. अशोक सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर समारोह का उद्घाटन किया। मौके पर उपस्थित अतिथियों का स्वागत कुसुम नायर ने किया। तत्पश्चात कर्मशील होने के लिए मधुरगान, भारतनाट्यम नृत्य शैली में विघ्नहर्ता गणपति एवं ज्ञान की देवी भगवती सरस्वती का आह्वान किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने बच्चों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धि के लिए पुरस्कार वितरण किया गया। शैक्षणिक उपलब्धि के लिए चिन्मय विद्यालय के 520 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सभी विषय में स्वर्ण पदक मिले बच्चों में नीलेंदु शुभम, स्निग्ध, रितेश महतो, निहारिका, अंजली पांडेय, विद्यांशु शेखर, अनुभव कुमार गिरि, अभिनय आनंद, निधि कुमारी, कुमार शिवम आदि शामिल हैं। वार्षिक प्रतिभा पुरस्कार समारोह के मौके पर प्राचार्य डा. अशोक सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि संगीत की भांति जीवन है। इसके सुर को जितना साधा जाय, उतना ही सुख-शांति, सफल व सौंदर्यमय जीवन होगा। आवश्यकता इस बात की है कि अपनी क्षमता को पहचान कर उसे असीमित विस्तार दिया जाय। उन्होंने बच्चों को उनकी स्वर्णिम सफलता के लिए बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन मधुमिता महतो ने की तथा इसका समन्वयन वैजयंती रवींद्रनाथ एवं सत्यवती ने किया।