- Hindi News
- शिक्षित समाज का निर्माण हमारा कत्र्तव्य : पांडेय
शिक्षित समाज का निर्माण हमारा कत्र्तव्य : पांडेय
अमर शक्ति मेमोरियल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
फोटो फाइल संख्या-23 बोकारो 137 से 140 में
कैप्शन-मशाल प्रज्वलित करते मुख्य अतिथि व शिक्षक, मार्च पास्ट करते बच्चे, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, सम्मानित बच्चों के साथ अतिथि
भास्कर न्यूज - तालगडिय़ा : विद्यालय शिक्षा का मंदिर है। विद्यालय की स्थापना से समाज में फैला अंधकार दूर होता है। उक्त बातें इलेक्ट्रो स्टील के महाप्रबंधक प्रशासन सीपी पांडेय ने अमर शक्ति मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा प्राप्त हो रही है। आने वाले समय में यहां के बच्चों को इलेक्ट्रो स्टील चयनित कर नौकरी देने का काम करेगी। स्वच्छ समाज के निर्माण में शिक्षा की अहम भूमिका होती है। मौके पर विद्यालय के संस्थापक अंबिका खवास ने कहा कि इस क्षेत्र की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को देखते हुए अमर शक्ति विद्यालय की स्थापना की गई है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा देना हमारा मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि यहां कई उद्योग लग रहे हैं। उच्च शिक्षा से ही स्थानीय लोगों को नौकरी प्राप्त हो सकती है। इस अवसर पर निदेशक रिंकू खवास, प्राचार्य संतोष शर्मा, वैद्यनाथ खवास, गौउर रजवार, मुखिया सुधांशु रजवार, सूर्यकांत रजवार, ध्रुव महथा, साधु महतो, संटू राय, सत्यवान उपाध्याय, जितेन खवास, शिक्षिका सोनाली खवास, प्रवीर खवास, मानसी आचार्या, प्रिया पाठक, राजीव चौबे सहित अभिभावक उपस्थित थे।
मार्च पास्ट से बच्चों ने मोहा मन
समापन समारोह के अवसर पर कई खेलों का आयोजन हुआ। मशाल जलाकर एवं कबूतर उड़ाने के बाद प्रतियोगिता की शुरूआत की गई। स्कूली छात्रों ने शानदार मार्च पास्ट दिखाकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। साथ ही स्कूली बच्चों ने कई तरह के नृत्य से उपस्थित लोगों की तालियां बटोरी। मौके पर 100 मीटर दौड़, कापी रेस, रेडी टू स्कूल रेस, मेंढक रेस आदि खेलों का आयोजन हुआ। समारोह में उपस्थित अभिभावकों ने भी दौड़ एवं म्यूजिकल चेयर रेस में हिस्सा लिया।
खुशबू एवं करण बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में खुशबू कुमारी ने स्पून रेस, मार्बल एंड मार्बल, सूई-धागा, स्किपिंग रेस में प्रथम एवं 100 मीटर दौड़ में दूसरा व रेडी फॉर स्कूल में तीसरा स्थान प्राप्त कर पांच पदक जीते। वहीं लड़कों में करण कुमार रजक ने 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, मेंढक रेस में प्रथम स्थान तथा धीमी साइकिल रेस में दूसरा स्थान प्राप्त कर चार पदक जीते। सबसे अधिक पदक जीतने के लिए खुशबू कुमारी व करण कुमार रजक को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। सभी विजेता बच्चों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया।