रांची अंतर जिला क्रिकेट के सेफा. में
बोकारो - वेलफ्रे ड वेंग व कौशल सिंह की अद्र्धशतकीय पारी तथा राजू पाण्डेय की शानदार गेंदबाजी की मदद से रांची ने मेजबान बोकारो को 2 विकेट से हराकर जेएससीए अंतर जिला एलिट ग्रुप अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली। जबकि लोहरदगा ने श्रेयम सुंदरम की घातक गेंदबाजी की मदद से गढ़वा को 109 रनों से हरा दिया। बोकारो जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे जेएससीए अंतर जिला अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट में लीग चरण के अंतिम दोनों मैच गुरूवार को खेले गए। बोकारो क्रिकेट स्टेडियम में रांची व बोकारो के बीच खेले गए मैच में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बोकारो की टीम ने विकेटकीपर बल्लेबाज सुमित कुमार के शानदार शतकीय पारी ((119)), राहुल सिंह के 31 व राहुल चौधरी के 31 रनों की मदद से 50 ओवर में 8 विकेट पर 227 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। रांची के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए राजू पाण्डेय 10 ओवर में 26 रन देकर 4 व सुरेंद्र सिंह ने 9 ओवर में 50 रन देकर 3 विकेट झटके। 228 रनों के विजयी लक्ष्य का पीछा करने उतरी रांची ने वेलफ्रेड वेंग के 57, कौशल सिंह के 59 व विजय जेना के 32 रनों की मदद से 48.5 ओवर में 8 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल करते हुए सेमीफाइनल में पहुंच गई।
श्रेयम की घातक गेंदबाजी - ट्रेनिज हास्टल में खेले गए दूसरे मैच में लोहरदगा ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 203 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी गढ़वा की पूरी टीम 27.1 ओवर में 94 रन के स्कोर पर सिमट गई।