- Hindi News
- २०१४ में अनुरक्षण कार्यों को दी जाएगी प्राथमिकता : सीईओ
२०१४ में अनुरक्षण कार्यों को दी जाएगी प्राथमिकता : सीईओ
भास्कर न्यूज - बोकारो
23 जनवरी को बीएसएल के सीईओ अनुतोष मैत्रा के साथ इस्पातकर्मियों के अंत:क्रिया के एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नई सोच, नई दिशा नामक इस कार्यक्रम में मैत्रा के साथ अधिशासी निदेशक ((संकार्य)) ए बंदोपाध्याय, अधिशासी निदेशक ((वित्त एवं लेखा)) अजय कुमार, महाप्रबंधकगण एवं अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में संयंत्र के विभागों से लगभग 100 इस्पातकर्मियों ने भाग लिया।
महाप्रबंधक ((मानव संसाधन विकास)) बी मुखोपाध्याय ने आरम्भ में शीर्ष प्रबंधन के सदस्यों और प्रतिभागियों का स्वागत किया और परिचर्चा की पृष्ठभूमि पर जानकारी दी। इसके बाद सीमा ((मानव संसाधन विकास)), एसके बोड़ाल ((सी एन्ड ए)) तथा एके झा ((स्लैबिंग मिल)) ने एक प्रस्तुति के माध्यम से प्रतिभागियों को बीएसएल के उत्पादन एवं तक्नो-आर्थिक पैरामीटर्स की अद्यतन स्थिति, सेल के अन्य संयंत्रों तथा अन्य प्रतिष्ठित कंपनियों के उत्पादन के तुलनात्मक आंकड़ें, संयंत्र की भावी परियोजनाएं तथा प्राथमिकताओं की जानकारी दी। अपने संबोधन में मैत्रा ने इस्पातकर्मियों को नए वर्ष में नई उत्साह तथा नई सोच के साथ लक्ष्य प्राप्ति हेतु आगे बढऩे का आह्वान किया।
उन्होंने इस साल अनुरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने की घोषणा की। मैत्रा ने कर्मियों को संयंत्र परिचालन के प्रत्येक क्षेत्र में बेहतरी लाने के लिए प्रेरित किया।
बोकारो - मेसर्स इंडियन आयल कॉर्पोरेशन ((आइओसीएल)) के सहयोग से आयोजित इस पखवाड़े के तहत 23 जनवरी को संयंत्र के एचआरसीएफ विभाग में तेल संरक्षण विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आइओसीएल के एके झा तथा हरीश चन्द्रा ने तेल की सीमित उपलब्धता की जानकारी दी तथा इसके संरक्षण की जरूरत से अवगत कराया। एक प्रस्तुतीकरण द्वारा राष्ट्र एवं वैश्विक स्तर पर तेल के उपलब्ध स्रोत एवं रिजर्व पर भी प्रकाश डाला तथा तेल की खपत में कमी लाने के उपायों पर भी चर्चा की गई।
बीएसएल में तेल संवद्र्धन पखवाड़ा आरंभ
नई सोच, नई दिशा की 17वीं कड़ी में सीईओ की इस्पात कर्मियों से अंत:क्रिया